आगरा  !   उत्तर प्रदेश में न्यू आगरा में स्थित दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट (डीईआई) की लैब में एक शोध छात्रा की शुक्रवार की देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्रा के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। फिलहाल इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई। शनिवार को इस घटना के विरोध ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट के बाहर प्रदर्शन किया।
एसएसपी आगरा सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि दिल्ली निवासी 23 वर्षीय नेहा शर्मा न्यू आगरा स्थित डीईआई में बायो-टेक्नोलॉजी की छात्रा थी। शुक्रवार की रात नेहा किसी काम से लैब में गई थी।
उन्होंने कहा कि लैब के भीतर कुछ लोगों ने पहले उसको क्लोरोफोम सुंघा कर बेहोश कर दिया और फिर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। शाम के वक्त नेहा की मां ने उसको फोन किया तो फोन किसी युवक ने उठाया और बताया कि नेहा सदर गई है। युवक की इस बात पर नेहा की मां को यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने इस बात की जानकारी कालेज प्रशासन को दी।
कॉलेज प्रशासन ने खबर मिलते ही नेहा की तलाश शुरू की तो बायो-टेक्नोलॉजी लैब में नेहा का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। नेहा का शव अर्धनग्न अवस्था में था। सूचना मिलते ही एसएसपी आगरा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *