ग्वालियर। भिण्ड शहर के वीरेन्द्र नगर निवासी एक युवती ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आग लगाकर आत्म हत्या करने के इरादे से खुद को आग लगा ली। युवती के मॉं के आ जाने से उसकी जान बच गई। युवती को गंभीर अवस्था में भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वीरेन्द्र नगर निवासी एक 23 वर्षीय युवती प्रिंयंका अपनी मॉं श्रीमती गीता गुप्ता के साथ रहती हैं। प्रियंका के पिता उसकी मॉं को कई साल पहले छोडकर चले गए थे और उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका का छोटा भाई प्रशांत जो जवाहर नवोदय स्कूल बिरखडी में पढता है। मॉं दूसरों के घरों में काम करके घर का खर्चा चलाती है। श्रीमती गीता रविवार होने के कारण कल वह अपने पुत्र प्रशांत से मिलने के लिए बिरखडी जा रही थी। श्रीमती गीता घर से निकल गई थी, लेकिन वह घर से निकलकर सडक पर ही आई थी कि बेटे को देने के लिए बनाया सामान वह जल्दी में घर पर ही भूल गई जिसे लेने वह वापस घर पहुंची तो देखा उसकी बेटी प्रियंका आग की लपटों में जल रही है। किसी तरह बेटी की आग को बुझाया और पडोसियों की मदद से प्रियंका को भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया। 80 प्रतिशत जल चुकी प्रियंका की हालत काफी गंभीर है।
सीएसपी राकेश छारी ने आज यहां बताया कि प्रियंका अभी बेहोश है होश में आने के बाद पता चलेगा कि उसने आत्म हत्या की कोशिश क्यों की।