भोपाल मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को चल रही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर का 25.1 डिग्री, ग्वालियर का 21.6 डिग्री और जबलपुर का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, इंदौर का 38.6 डिग्री, ग्वालियर का 36.4 डिग्री और जबलपुर का 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *