ग्वालियर। भिण्ड में भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई लालजी सिंह की आज सुवह गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। लालजी सिंह रोजाना की तरह आज सुवह मार्निंग वॉक पर निकले थे।
भिण्ड के बाईपास रोड पर रहने वाले सेवानिवृत पुलिस आरक्षक तहसीलदार सिंह के पुत्र एवं भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई लालजी सिंह कुशवाह रोजाना सुवह मोर्निंग वॉक पर जाते थे। आज भी घर से सुवह 5 बजे निकले थे कि 5.30 बजे के करीवन ब्लॉक कालोनी के सामने अज्ञात लोगों ने उनको गोली मार दी। लालजी के 2 गोलियां लगी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि अज्ञात लोगों ने लालजी सिंह 50 की आज सुवह गोली मारकर हत्या कर दी हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की बारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *