00000000000000000000000000000000दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कृषि विज्ञान केन्द्र हमीरपुर दतिया में जय किसान जय विज्ञान के तहत एक सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम का समरोह पूर्वक शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री अलट विहारी वाजपेयी वं पूर्व प्रधानमंत्री चरन सिंह के जन्मदिन पर चलाए गए कृषि विज्ञान केन्द्र के इस कार्यक्रम में किसानों को सप्ताह भर उन्नत खेती व तकनीकी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज शुक्ला उपस्थित रहे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित किसानों व कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया में कृषि विज्ञान केन्द्र अच्छा काम कर रहा है। यह बात किसानों से बातचीत में सामने आई है। उन्होने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कार्यक्रम के दौरान गांव गाव जाकर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दें ताकि किसानों की आमदानी बढ सके। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सन 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो। उन्होने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र इस कार्य में किसानों की मद्द करें उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र, सामायिक सलाह देकर किसानों को अच्छी खेती की ओर बढाएं।
जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि पूर्व समय में जिस प्रकार से घाघ और भंडरी कहावतों के माध्यम से मौसम विज्ञान खेती आदि के संबध में भविष्य वाणी करते थे उस कार्य को कृषि विज्ञान केन्द्र उन्नत तकनीक के आधार पर करें, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। उन्होने कैश लेस व्यवस्था के संबध में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान बदल रहा है लोग इस बदलाव के लिए तैयार हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र भी किसानों को कैष लेस व्यवस्था के फायदे बताएं और जानकारी दें। समाजसेवी डॉ. रामजी खरे ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र मैसेज के माध्यम से किसानों को खेती किसानी की सलाह देता है। उन्होंने विकास के लिए जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की प्रशंसा की। रामशरण रूसिया ने अपने उदवोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में सिंचाई व्यवस्था बढने से किसानों की आय बढी है। मंडी में पुराने जमाने में बहुत कम आवक होती थी अब हजारों क्विंटल रोज की आमदानी है। यह पैसा किसानों को मिल रहा है।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरकेएस तोमर ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र दूरदराज गांवों में जाकर कृषि तकनीकी की जानकारी दे रहा है। प्रतिदिन 20-25 किसान वैज्ञानिकों से सलाह लेने आते है राष्ट्रीय स्तर पर जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र की सराहना हो रही है।
कायक्रम के दौरान मंडी उपाध्यक्ष धीरू दांगी, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया, जनपद उपाध्यक्ष कमलू चौवे, विपिन गोस्वामी के अलावा रामजी यादव, योगेश सक्सेना, सुमन रामकुमार दंागी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, डॉ. कंषाना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *