ग्वालियर। भिण्ड देहात थाना क्षेत्र में मॉ-बेटे व भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई की हत्या के मामले में चंबलरेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने आज यहां बताया कि 25 अक्टूवर 2016 को चतुर्वेदी नगर निवासी सेवानिवृत सैनिक जयनारायण दुबे की पत्नी शांतीदेवी 70 वर्ष व उनके पुत्र मनोज 45 वर्ष की घर के अंदर ही हत्या कर दी गई थी। हत्या की बारदात को अंजाम देने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पहले इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
इसी प्रकार 2 दिसंबर 2016 को भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई लालजी सिंह कुशवाह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह प्रतिदिन की तरह सुवह घर से टहलने के लिए निकले थे।
दोनों मामलों में चंबलरेंज के आईजी उमेश जोगा ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *