भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर इंदौर और भोपाल में ज्यादा ही फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 145 नए मरीज मिले हैं। इनमें 91 मरीज इंदौर में मिले हैं जबकि भोपाल में 27 नए मरीज मिले हैं। चिरायु अस्पताल से 18 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे हैं। राज्य स्तरीय बुलेटिन में बताया गया है कि मप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 2090 हो गई है। प्रदेश के 26 जिले संक्रमित हैं। इनमें 1650 मरीज ठीक हो रहे हैं। लेकिन 35 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। आज शाम तक 103 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 320 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार मप्र में अभी तक 38708 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 30269 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 2090 पॉजिटीव और 28179 मरीज निगेटिव पाए गए हैं। अभी भी 8439 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

कहां कितने मरीज

  • इंदौर – 1176
  • भोपाल- 415
  • खरगौन – 61
  • उज्जैन – 106
  • धार- 36
  • खंडवा- 36
  • जबलपुर- 59
  • रायसेन- 28
  • होशंगाबाद- 32
  • बड़वानी – 24
  • देवास- 23
  • मुरैना-13
  • विदिशा- 13
  • रतलाम – 13
  • मंदसौर- 09
  • आगर-मालवा- 11
  • शाजापुर- 11
  • सागर- 05
  • ग्वालियर- 04
  • श्योपुर- 04
  • छिंदवाड़ा – 05
  • अलिराजपुर -03
  • शिवपुरी- 02
  • टिकमगढ़- 02
  • बैतूल- 01
  • डिंडौरी- 01
  • अन्य राज्य -02


मप्र में कोरोना से प्रभावित चारों आईएएस अधिकारी स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन, संचालक स्वास्थ जे विजय कुमार के अलावा गिरिष शर्मा और सोमेश मिश्रा शामिल हैें। इंदौर में भर्ती आईपीएस अधिकारी अमित तोलानी पहले ही स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।


भोपाल में चिरायु अस्पताल से आज 18 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। इनमें आईएएस अधिकारी गिरिष शर्मा उनका बेटा सुमरतल शर्मा, मो. युसूफ मिर्जा, किरण बागदे, लक्ष्य बागदे, भवानी भामनो, डॉ. विभा पुरोहित, अरिंजय पुरोहित, वीर पुरोहित, जुगल किशोर शर्मा, चंपालाल संतोष चौहान, सपना गर्ग, राशिदा बी, प्रियंका सोनी, कसीम मोहम्मद, शगुफ्ता बी, पीसी थॉमस शामिल हैं। चिरायु अस्पताल के संचालक गोयंका और उनकी टीम ने तालियां बजाकर घर जाने वाले मरीजों का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *