ग्वालियर ! जिले के डबरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रेवेरी खेरी गांव में बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम को 20 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी बचाया नहीं जा सका। मासूम अभिषेक पुत्र हेमेश पचौरी कल शाम बहन अनुष्का के साथ खेलते हुए 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। आज दोपहर मासूम को बोरवेल से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृत मासूम की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने मासूम अभिषेक की जान की सलामती की दुआ की थी। जिला कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने भी जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रास से दस हजार रुपए की मदद दी है। साथ ही उन्होंने परिजनों को अन्य सहायता का आश्वासन भी दिया है। डबरा के पास के गांव में बोरवेल में फंसे मासूम की खबर मिलने पर प्रदेश के जनसंपर्क व जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बच्चे की जीवन रक्षा के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे। बीएसएफ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम ने बच्चे को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बारिश के कारण मिट्टी धसकने के बाद भी रेस्क्यू आपरेश्र में सामने आई मुश्किलों के बावजूद भी रेस्क्यू आप्रेशन युद्ध स्तर चला। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल व पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम मौके पर रही। लेकिन हजारों दुआओं के बाद भी मासूम का जीवन नहीं बच सका। प्रदेश के जल संसाधन व जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी मासूम अभिषेक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बाल रोग विशेषज्ञ सुरेश गुप्ता ने बताया कि गड्ढे में गिरने के एक घंटे के बाद ही दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई थी। उसके शरीर की प्रारंभिक जांच की गई है, जिसमे सांप द्वारा काटे जाने के कोई निशान नहीं मिले हैं। मिट्टी में नमी होने और लंबे समय तक बच्चे के वहां पर पड़े रहने से शरीर के अंगों में गलाव भी आया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे सुल्तानपुर खेरी गांव में अभिषेक केगड्ढे में गिरने के बाद स्थानीय प्रशासन, बीएसएफ और ग्वालियर से आई एफडीआरएफ के कमांटेड एके सूद के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान परिजन व ग्रामीण अभि की सलामती के लिए दुआएं मांगते रहे। बावजूद इसके मासूम को नहीं बचाया जा सका।
एक लाख रुपए की सहायता की घोषणा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिषेक के परिजनों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *