इंदौर। पुलिस ने 48 घण्टे में ही चोरी की वारदात का पता लगा लिया। इंदौर में आर्थिक तंगी के चलते नौकर ने ही रिटायर आर्मीअधिकारी के घर 10 लाख की चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की राशि बरामद कर ली गई है।

इंदौर के थाना हीरा नगर क्षेत्र में गत 18 अक्टूबर सुबह लगभग 5:00 बजे रिटायर्ड आर्मी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान निवासी सुखलिया, रोज की तरह अपने घर का ताला लगाकर सैर करने निकले थे तथा जब लगभग 8:00 बजे घर वापस आए तो देखा कि घर के अंदर सूटकेस के अंदर रखें 10.50 लाख रुपए किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिए थे। घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


घटना की स्थिति परिस्थिति को देखकर पुलिस को प्रारंभ से ही यह संदेह था कि किसी करीबी व्यक्ति का घटना में हाथ है। इसी आधार पर पीड़ित के घर पर काम करने वाले नारायण पिता रघुनाथ पटेल उम्र 52 साल निवासी छैगांव माखन जिला खंडवा हाल सुखलिया इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने आर्थिक तंगी के चलते उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी गिरफ्तार कर उससे 10 लाख रुपए जप्त कर लिए हैं

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हीरा नगर के उप निरी जगदीश मालवीय, आर. महेंद्र सिंह, सुनील बाजपेई, विनोद पटेल, इमरत यादव व विशाल यादव का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *