इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को नए कोरोना पॉजिटिव डेढ़ सौ पार हो गए। आज 153 नए व 20 रिपीट पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर इनमे कुल पॉजिटिव 6709 हो गए और कुल मृतक 303 हो गई।
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में वृद्धि आज भी जारी रही। आज के 54 मिलाकर अभी तक 4603 ठीक होकर घर जा चुके है।

आज 1587 सेम्पल की जांच में 153 पॉजिटिव मिले जबकि 1399 निगेटिव मिले। इसी तरह एक और मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 303 हो गया है। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार आज 1563 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। अभी तक कुल एक लाख 28 हजार 422 की जांच की जा चुकी है।