इंदौर। कोरोना संक्रमण की स्थिति इंदौर में बिगड़ती दिख रही है। यहां रविवार को 92 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। चिंता की बात यह है कि विगत तीन दिन में ही 265 पॉजिटिव सामने आ गए हैं। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव इंदौर में 5352 हो गए हैं। इसके अतिरिक्त फिर चार और मौत के बाद कुल मृतक इंदौर में 269 हो चुके हैं।

गत शुक्रवार को 89 के बाद कल शनिवार शनिवार को 84 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। आज रविवार को आई रिपोर्ट में इसमे और वृद्धि हुई और 92 नए पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव इंदौर में 5352 हो गए हैं।
आज कुल 1946 की जांच में 1823 निगेटिव मिले। इसी तरह चार और मौतों के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 269 हो गया है। इनमे दो मौते आज व दो अप्रैल में होना बताई गई जिन्हें अब गिनती में शामिल किया गया।
सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार आज 2725 सेम्पल लिए गए जिनकी कल जांच होगी। अभी तक कुल एक लाख 4 हजार 111 की जांच की जा चुकी है। आज स्वस्थ होने पर अस्पताल से 36 डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 4017 डिस्चार्ज किये जा चुके है।