भोपाल ! राज्य सरकार ने प्रदेश के ओला प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थापित करने का फैसला लिया है। यह फैसला हाल ही में प्रदेश के करीब 16 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के बाद लिया गया है। प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित करने और प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी के लिए सरकार 25 हजार की अतिरिक्त मदद देने का भी किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक में मंत्रिपरिषद ने विधानसभा के चालू सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले चौथे अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दे दी है। संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया, कि राज्य सरकार ने इसी के साथ वाणिज्यिक कर विभाग में आयुक्त वाणिज्यिक कर की स्थापना के तहत संविदा पद भरे जाने को स्वीकृति दी गई। साथ ही मेडिकल कालेज में डिमांस्ट्रेटर ट्यूटर और रजिस्ट्रार को सहायक प्राध्यापक पद पर पदस्थ करने के नियमों के तहत आयुसीमा में एक बार छूट पाकर सहायक प्राध्यापक पदोन्नत हो सकेंगे। उन्होंने बताया, कि बैठक में सिंहस्थ के दौरान साधु संतों को सस्ती कीमत पर बांस बल्ली उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। जल संसासन विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को संचालक प्रशासन एनवीडीए के पद पर एक साल के संविदा नियुक्ति देने को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *