अशोकनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आजकल कई नेता महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भी नेता ऐसी जुर्रत करता है, उसे राजनीति से बाहर कर देना चाहिए और इसका समय आ गया है।

  सिंधिया ने यह बात आज सांची, सुरखी, मुंगावली और अशोकनगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संस्कार और अहंकार में यही फर्क है कि अहंकार दूसरों को झुकाने में मजे लेता है और संस्कार खुद झुककर दूसरों को खुशियां देता है। उन्होंने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो सोचा था यह सरकार विकास की उससे भी लंबी लकीर खींचेगी, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 सालों में खींची थी। लेकिन इस सरकार ने वल्लभभवन को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *