रायसेन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पुराने वादे पूरे नहीं किये और नया बचनपत्र लेकर आ गए। श्री चौहान भाजपा प्रत्याशी डा प्रभुराम चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ने बाली है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि मैं नालायक हूँ नारियल साथ  लेकर चलता हूँ। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या में नालायक हूँ। उन्होंने कहा कि कमलनाथ देवनगर का मॉडल स्कूल छिंदवाड़ा ले गए मैं अगले साल यहाँ डिग्री कॉलेज दूँगा। उन्होंने कहा कि हमने तो साँची में 400 करोड़ का विकास किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *