इंदौर। मध्यप्रदेश केे आगर मालवा के जिला अस्पताल में पदस्थ कोरोना वारियर्स योद्धा डॉ. मुकेश जैन का चेन्नई के अस्पताल में सोमवार देर रात उनका निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उन्हें इंदौर चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया था। आगर-मालवा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. जैन पैथोलाजिस्ट थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चैधरी ने उनके इलाज के लिए चेन्नई से डॉक्टरों की टीम बुलवाई थी। हालांकि इंदौर में चल रहे इलाज के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस कारण उन्हें सरकार की मदद से एयरलिफ्ट कर चेन्नई शिफ्ट किया गया था।

परिवार के सदस्यों ने बताया था कि फरवरी माह में वे संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था । डॉ. जैन को एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल में ब्रेन ऑक्सीजनेशन यानी इकमो करने के लिए चेन्नई शिफ्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *