सोनागिर- जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर पर गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं आचार्य श्री धर्म भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज का 41 वां जन्म जयंती महोत्सव 25 अक्टूबर रविवार को आयोजक आचार्य पुष्पदंत सागर चातुर्मास समिति भारत एवं दिगंबर जैन जागरण युवा संघ रजिस्टर मुंबई के तत्वाधान में आचार्य श्री पुष्पदंत सागर सभा गृह अमोल वाली धर्मशाला भट्टारक कोठी के सामने में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया जाएंगा।
चातुर्मास समिति के प्रचार संयोजक सचिन जैन ने बताया कि मुनिश्री प्रतीका सागर महाराज 41 जन्म जयंती पर 25 अक्टूबर को कार्यक्रम संयोजक सुनील जैन लोहिया, महेंद्र जैन बंटी, नीरज जैन निदेशन में संगीतकार अनुपमा जैन ग्वालियर के संगीतमय में प्रातः 8 30 बजे गुरु पूजन, प्रातः 9ः45 पर आहार चर्या, प्रातः 11:30 पर भोजन, दोपहर 1ः00 बजे से जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम नृत्य मंगलाचरण, चित्र अनावरण (आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज का), दीप प्रज्वलन, ग्रुप नृत्य, 8 मंगल द्रव्य पूजन और पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, अतिथि सम्मान, विन्यानजली, आए हुए समाज द्वारा श्रीफल भेंट, मुनि श्री के आशीष वचन एवं शाम 6ः15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या 108 थालो द्वारा महाआरती होगी। ग्वालियर से यात्रियों के आने जाने की बस की व्यबस्था कमेटी द्वारा निःशुल्क की गई है। बस जाने हेतु संर्पक मनोज जैन टाइगर, राहुल जैन सिंघई करे। दिनांक 25-10-2020 को ठीक प्रातः6 वजे सिकंदर कम्पू जैन मंदिर से प्रस्थान कर सोनागिर पहुॅचेगी।
गुरूभक्ता घरो से आरती थाली, मिलेगा पुरूस्कार
मुनिश्री के जन्म जयंती पर सब गुरू भक्त महाआरती कि थाली अपने घरों से सजा कर लाऐंगें। जिस गुरूभक्ता की सर्व श्रेष्ठ थालीओ में सुदंर होगी आयोजन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार दिये जायेंगे। आप सभी सापरिवार परिवार सादर आमंत्रित हैं
