जेसीआई ग्वालियर द्वारा आज दिनाँक 7 मार्च 2021 को जेसीआई ग्वालियर परिवार के लिये एक क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम ग्वालियर के ग्राउंड पर प्रातः 8 बजे से किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ए. डी. एम. ग्वालियर रिंकेश वैश्य ने किया । जेसीज के मीडिया प्रभारी अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रीमियर लीग में जेसीआई ग्वालियर की 6 टीमों में प्रेसिडेंट एकादश, विक्टर हाउस, लीडर हाउस ,चेम्पियन हाउस, क्रियेटर हाउस, विनर्स हाउस थे । साथ ही महिलाओं की 2 टीमें जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेटविंग एवम जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी की टीम ने भाग लिया जिसमें जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेटविंग ने विजय प्राप्त की ।

फाइनल मुकाबले में जेसीज की टीमों में प्रेसीडेंट एकादश व चेम्पियन हाउस के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें प्रेसीडेंट एकादश के 78 रनों के जबाब में 79 रन बनाकर चेंपियन एकादश के खिलाड़ियों ने 10 विकेट से जीत हासिल की । रोमांचक मैचों में मेन ऑफ़ द सीरीज जेसी पुनीत जैन, मेन ऑफ़ द मैच जेसीलेट शुभ मेहरा, जेसी पुनीत जैन, पूर्व अध्यक्ष जेसी मुकेश जैन, जेसी नितिन गोयल थे । बेस्ट फील्डर जेसी दीपेश ग्रोवर, बेस्ट वॉलर जेसी नितिन गोयल, बेस्ट बेस्टसमेंन जेसी विपुल रजवाड़े, बेस्ट विकेटकीपर जेसी दीपेश ग्रोवर रहे । जेसीरेटविंग के मैच में बेस्ट विकेटकीपर जेसीरेट रितु अग्रवाल, बेस्ट बेस्टमेन, मेन ऑफ द मैच व मेन ऑफ द सीरीज जेसीरेट राधिका विजयवर्गीय बेस्ट बॉलर जेसीरेट प्रीती मांडिल रहीं ।
क्रिकेट मैच के दौरान जेसीआई ग्वालियर के सम्मानित सदस्यों ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की । बच्चों के लिए अलग से गेमजोन बनाया गया था जिसमें बच्चों ने भी हाउजी, हुलाहुप, बालों में क्लिप के साथ चाकलेट लगाना, बैलून गेम, शतरंज, कैरम आदि खेलों का लुत्फ लिया । इसके कार्यक्रम समन्वयक पूर्व अध्यक्ष जेसी मुकेश जैन कार्यक्रम संयोजक जेसी पुनीत जैन, जेसीरेट माधवी गुप्ता, सह संयोजक जेसी दिव्य मित्तल, जेसीरेट रितु अग्रवाल व प्रभारी उपाध्यक्ष जेसी पंकज गोयल थे। जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष जेसी रीतेश अग्रवाल, सचिव जेसी आनन्द शर्मा, जेसीरेटविंग चैयरपर्सन जेसीरेट राधिका विजयवर्गीय ने सभी सदस्यों का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया ।
