भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी नागरिक भाईयों, बहनों और प्रिय भांजे-भांजियों को जारी संदेश में पौधा लगाने की अपील की और कहा कि 5 मार्च को उनका जन्म-दिन है। हमेशा संकल्प यही रहता है कि जीवन का हर क्षण सार्थक हो, अपने लिए नहीं, हम अपनों के काम आयें और अपनी है प्रदेश की जनता। आधिकारिक जानकारी में चौहान ने कहा कि सरकार के माध्यम से हम सार्थक काम कर ही रहे हैं, लेकिन मन में यह भाव भी आया कि जन्मदिन के अवसर को भी उद्देश्यपूर्ण बनाया जाये। धरती हमारी मां है।  

मां हमें सब कुछ देती है, लेकिन हमें भी माँ को कुछ देना है। इसी उद्देश्य से मैंने एक साल तक रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण बिगड़ रहा है। धरती की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक ये 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा। तब स्थितियाँ भविष्य के लिए ऐसी बनेंगी कि धरती पर मानव और जीव-जंतुओं का अस्तित्व ही एक समय संकट में पड़ जायेगा। हम आने वाले इस संकट को पहचानते हुए आज से ही पर्यावरण बचाने का सार्थक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पेड़ों से धरती मां का श्रृंगार करना पर्यावरण बचाने का प्रभावी माध्यम है।  

मेरी सभी से प्रार्थना है कि आप किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएं। प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश में वन क्षेत्र लगातार बढ़ा है। वन क्षेत्र को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करें। हम पेड़ लगाएंगे तो अपने लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश, देश और दुनिया के लिए भी लगाएंगे। चौहान ने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि उनके इस जन्म-दिन की खुशी फूलमाला और बुके से स्वागत करके न मनाएँ, इसके बजाय एक पेड़ लगाएं। जÞरूरी नहीं है कि मेरे जन्म-दिन पर ही लगाएं। आप अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएं। पेड़ है तो ऑक्सीजन है, ऑक्सीजन है तो जीवन है। इसलिए वृक्ष भी जीवन है। वह अपना जन्म-दिन पेड़ लगाकर ही मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *