भोपाल। उज्जैन में जहरीली शराब पीकर सात लोगों की संदिग्ध मौत हो जाने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों की विशेष बैठक बुलाकर वरिष्ठ अधिकारियों से इस घटना की परिस्थतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि  नशीले पदार्थ के सेवन से लोगों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है।  इस घटना की जांच कर ऐसी वस्तुओं का विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। समाज के दुश्मन को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में पीछे नहीं रहे। उन्हें ऐसी सजा दे कि वह कांप जाए।

कल उज्जैन जिले के तीन थाना क्षेत्रों में सुबह से रात तक अलग-अलग सात लोगों की संदिग्ध मृत्यु हो गई। इनमें अधिकांश लोग मजदूर और भिक्षावृत्ति से जुड़े हुए थे। मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है।जिला अस्पताल मे ंचार मृत्कों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले जिला चिकित्साल के डॉक्टर जितेन्द्र शर्मा ने शवों के पेट में शराब पाए जाने की पुष्टि की है।

जहरीली शराब पीने से नागदा निवासी विजय उर्फ कृष्णा,  शंकर लाल निवासी पिपलौदा बागला के शव कल सुबह मिले थे। बाद में दिनेश निवासी विष्णु कॉलोनी, बेगमबाग निवासी पीरुशाह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। देर शाम टँकी चौराहा स्थित पार्किंग के सामने बद्री भेरुलाल और बल्लू निवासी चंद्रशेखर आजाद मार्ग के शव पिजारवाड़ी में मिले। रात को छत्री चौक क्षेत्र में टंकी के पास एक अन्य मजदूर का शव बरामद किया गया था। इन सभी की मौत जहरीली अवैध शराब पीने से बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह ही मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े को बुलाकर घटना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जांच की जाए। अन्य कई स्थानों पर यदि ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हो तो पता लगाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा से उन्होंने इस मामले में विशेष जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब के सेवन से मौत दुर्भायपूर्ण है। ऐसे लोंगे का नेटवर्क तोड़ा जाए। ऐसे नशीले पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। किसी भी हालात में र्दोषियों को नहीं बख्शा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *