पन्ना। देवता को प्रसन्न करने के लिए मां ने देर रात अपने 24 वर्षीय बेटे का सिर कुल्हाड़ी से अलग कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने पति को बताया कि देवता सिर मांगते हैं, बेटे द्वारा का सिर देवता को अर्पण कर दिया। बलि देने की वारदात से चंद मिनट में समूचे गांव में हड़कंप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पन्ना पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोहली में रहने वाले बहोरी लोधी की पत्नी सुनिया बाई ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात अपने बड़े बेटे द्वारका लोधी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह हमेशा कहती थी, कि देवता बलि मांगते हैं। बीते 2 दिनों से सुनिया बाई पर बलि की धुन सवार थी। रात करीब 2 बजे उसने गहरी नींद में सो रहे बेटे की गर्दन पर प्रहार किया, जिससे द्वारका की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *