भोपाल। मध्य प्रदेश में होने जा रहे 28 सीटों के उपचुनाव में अभी तक प्रत्यक्ष भूमिका से दूर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. वह अब सत्ता की चाबी के लिए हो रहे इस महत्वपूर्ण राजनीतिक समर में कांग्रेस की ओर से महती भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
इस चुनाव में उनकी प्रत्यक्ष सक्रियता के अभाव को लेकर प्रतिद्वंदी दल भाजपा नेताओं द्वारा कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, साथ ही यह बताने की कोशिश की जा रही थी कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बीच लगातार दूरियां बढ़ रही है और इसीलिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखा जा रहा है। इतना ही नहीं दिग्विजय समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर निराशा के भाव के साथ दबे स्वर में सुगबुगाहट का दौर शुरू हो गया था।
