ग्वालियर। भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के दीनपुरा में स्थित आरटीओ के बैरियर पर रंगदारी दिखाकर रुपए बसूलने आए आधा दर्जन युवकों ने आरक्षकों की मारपीट कर दी और रुपए लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरतार कर लिया है। जबकि इनके तीन साथी भाग गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
आरटीओ बैरियर प्रभारी रामनिवास कुशवाह ने बताया कि बैरियर पर तैनात स्टाफ सरकारी कामकाज कर रहा था तभी 6 युवक आए और गाली गलौज कर रंगदारी दिखाकर शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब स्टाफ ने रुपए नहीं दिए तो तीनों युवकों ने परिवहन आरक्षक पवन कुमार शर्मा व राजेश मरावी की मारपीट कर रुपए छीनने का प्रयास किया। काफी लडाई-झगडे के बाद हमलावर शंभू भदौरिया, जयप्रताप भदौरिया व विजय मिश्रा को बैरियर स्टाफ ने पकड लिया जबकि इनके तीन साथी भाग गए।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डीएस वैस ने बताया कि आरटीओ बैरियर प्रभारी रामनिवास कुशवाह की रिपोर्ट पर शंभू भदौरिया, जयप्रताप भदौरिया व विजय मिश्रा को गिरतार कर लिया गया है। इन अन्य हमलावारों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *