भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक एक नया बवाल खडा कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय ने राम जन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोडने के कृत्य को गैर कानूनी अपराध माना है। बाबरी मस्जिद तोडने वालों को क्या सजा मिल पाएगी? प्रदेश की कमलनाथ सरकार के ताकतवर मंत्री डॉं. गोविन्द सिंह ने दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवाल का समर्थन किया है। डॉं. गोविन्द सिंह का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने सही कहा है कि बाबरी मस्जिद को तोडने वालों को सजा मिले, मैं भी यही चाहता हूॅ कि दोषियों को सजा मिले।

डॉं. गोविन्द सिंह ने कहा कि संविधान सभी के लिए बरावर है। जिन लोगों ने अयोध्या में इस तरह की घटना को अंजाम दिया था उनको संविधान के दायरे में ही सजा मिलनी चाहिए। बाबरी मस्जिद को तोडने का अधिकार किसी को भी नहीं है। 1992 में अयोध्या में जो कृत्य हुआ था वी निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *