Úßè‹Îý ÖßÙ ÂçÚâÚ çSÍÌ ×é€Ìæ·¤æ¢àæ ×¢¿ ÂÚ ÕéÏßæÚ ·¤ô Sß.·é¤àææÖ檤 Ææ·¤Úð ·¤ô Ÿæhæ¢ÁÜè ·¤æØü·ý¤× ×ð´ âé‹ÎÚÜæÜ ÂÅUßæÐ È¤ôÅUô-âÌèàæ ÅUðßÚðÐ
Úßè‹Îý ÖßÙ ÂçÚâÚ çSÍÌ ×é€Ìæ·¤æ¢àæ ×¢¿ ÂÚ ÕéÏßæÚ ·¤ô Sß.·é¤àææÖ檤 Ææ·¤Úð ·¤ô Ÿæhæ¢ÁÜè ·¤æØü·ý¤× ×ð´ âé‹ÎÚÜæÜ ÂÅUßæÐ È¤ôÅUô-âÌèàæ ÅUðßÚðÐ
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का आज दुखद निधन हो गया है। पटवा के निधन से पूरे मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक व्याप्त है। स्वर्गीय पटवा की पार्थिक देह आज सायंकाल 4 बजे से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखी गयी। उनका अंतिम संस्कार कल 29 दिसम्बर को उनके पैतृक गांव कुकड़ेश्वर, जिला मंदसौर में किया जायेगा। स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा के दुखद निधन पर भाजपा नेताओं ने अपना हार्दिक शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की है।
शोक व्यक्त करने वालों में शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा, मंत्रीगण जयभान सिंह पवैया, श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, मायासिंह, नरोत्तम मिश्रा, लालसिंह आर्य, सांसदगण अनूप मिश्रा, भागीरथ प्रसाद, विधायकगण नारायण सिंह कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह, घनश्याम पिरौनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिलामहामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, महापौर विवेक शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, वरिष्ठ नेतागण वेदप्रकाश शर्मा, ध्यानेंद्र सिंह, जयसिंह कुशवाह, बृजेंद्र सिंह जादौन, अरूण तोमर, जयप्रकाश राजौरिया, जिला पदाधिकारीगण राकेश गुप्ता, उदय अग्रवाल, अजय अरोरा, समीक्षा गुप्ता, धीर सिंह तोमर, डॉ. सतीश सिंह सिकरवार आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *