मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है। प्रियंका लिखती हैं, “आज की चुनौतियों को हमारे कल के बेहतर सपने को हासिल करने से नहीं रोकने देना है।” इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, “इसे समझें!”

प्रियंका के इस पोस्ट पर आए कमेंट्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि मानों उनके प्रशंसकों को उनसे ऐसे ही प्रेरणादायक शब्दों का इंतजार था। एक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे इस तरह के मोटिवेशन की जरूरत थी। साझा करने के लिए शुक्रिया।”

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने पर बेहद एक्साइटेड हैं और अपने सफर के शुरूआत का भी एक वीडियो शेयर किया है।

ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की जर्नी काफी शानदार रही। ऐसे में प्रियंका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने की खुशी को अपने अलग अंदाज़ में बयां करना चाहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने पर, अपने करियर के 20 सबसे बड़े यादगार पलों को याद करने जा रही हैं। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने फैंस को ये भी बताया है कि वो कैसे अपनी इस जर्नी को सेलिब्रेट करेंगी।

किसी और ने लिखा, “आपके सफर ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आप कई लोगों के लिए आदर्श हैं।” प्रियंका जल्द ही मनोरंजन जगत में अपने बीस साल पूरे करेंगी। इस वक्त वह अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *