भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बड़े बेटे की मृत्यु हो गई। पुलिस को संदेह के उनके खाने में पॉइजनिंग हुई है। पुलिस ने एडीए के आवास को सील कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एडीजे श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार कटनी में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले ADJ और उनके दोनों बेटों की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तीनों ने घर पर ही भोजन किया था। डॉक्टर ने बताया कि तीनों फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। घर पर ही प्राथमिक उपचार के बाद छोटे बेटे की तबीयत ठीक हो गई परंतु एडीशनल डिस्ट्रिक्ट जज श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं उनके बड़े बेटे अभियान राज त्रिपाठी की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद दोनों को शनिवार को नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में बड़े बेटे की मौत हो गई और अस्पताल में एडीशनल डिस्ट्रिक्ट जज श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी की भी मौत हो गई।

एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी के मुताबिक, फूड पाॅइजनिंग के बाद एडीजे और उनके बेटे को 23 जुलाई को पाढ़र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत बिगड़ने पर नागपुर रैफर किया था। एएसपी के मुताबिक, परिवार ने 20 जुलाई की रात में जो भोजन किया था, उसके बाद हालत बिगड़ी।

पुलिस को संदेह है कि मजिस्ट्रेट परिवार ने जो चपातियां खाई थीं, उससे फूड पाॅइजनिंग हुई। जबकि पत्नी ने चपाती नहीं खाई थी। उन्होंने चावल खाया था। जिसके कारण वे पाॅइजनिंग का शिकार नहीं हुई। पुलिस मामले में घर में रखे आटे की सैंपलिंग करेगी। बिसरा भी जांच के लिए भेजा जाएगा। इधर, पाढ़र हॉस्पिटल प्रबंधन ने भी बताया कि 23 जुलाई को जब पिता-पुत्र को अस्पताल लाया गया था, तब हालत गंभीर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *