सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिला एवं मंत्री इमरतीदेवी के खिलाफ अपमानजनक बयान के विरोध में आज कहा कि मां, बहन और बेटी का अपमान किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौहान ने जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सीहोरा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक अनुसूचित जाति की महिला को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि माँ, बहन और बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कांग्रेस के पंद्रह महीने और भाजपा के छह माह के कार्यकाल में हुए विकास को गिनाते हुए कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है।

कांग्रेस सरकार द्वारा कर्जमाफी और अन्य झूठी घोषणाओं पर चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों में सर्वे कार्य पूर्ण हो जाने के बाद सोयाबीन की राहत राशि किसानों को पूरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पंद्रह महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत से कहा कि चिंता मत करो 3 नबंवर को जनता वोट करेगी और उन्हें फिर मंत्री बनाया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव प्रदेश के साथ-साथ सुरखी का भविष्य भी तय करेंगे। सुरखी के पिछडने का कारण उन्होंने बताया कि अधिकांश समय जनप्रतिनिधि विपक्ष का रहा है। मंत्री गोपाल भार्गव ने भी सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस छोडने बाद उन्होंने  दल ही नहीं दिल भी बदल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *