दतिया । राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर ढ़ाई बजे वायुसेना के हैलीकॉप्टर से दतिया हवाई पट्टी पर पधारे। हवाई पट्टी पर राजस्थान की मुख्यमंत्री एवं पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया और प्रदेश के जनसम्पर्क और जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने राष्ट्रपति श्री मुखर्जी को पुष्प गुच्छ भेंट करके अगवानी की। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी आई। इस अवसर पर भिण्ड़ दतिया संसदीय क्षेत्र के सांसद भागीरथ प्रसाद, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाण्ड़ेर विधायक घनश्याम पिरौनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की। हैलीपेड पर ग्वालियर संभाग के कमिश्नरएस.एन. रूपला, चम्बल रेंज के आईजी उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल शर्मा, कलेक्टर मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक इरशाद वली एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
