गुना। मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के गुना जिले के म्याना थाने के ऊमरी चैकी क्षेत्र के गांव चकदेवपुर में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 2 युवकों को पेड़ से बांधकर उन्हें जूते-चप्पल की माला पहनाई गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

इस संबंध में किसी ने भी चैकी में आकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि यह जरुर बोले कि जिन युवकों की वीडियो वायरल हुई है वह पास के ही गांव बरवटपुरा के हैं। लेकिन मामला क्या है, यह पुलिस को भी पता नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि किशोरी को छेड़ने के मामले में गांव के लोगों ने युवकों के हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए।

इसके बाद उन्हें जूते-चप्पल की माला भी पहना दी। ग्रामीणों ने युवक को कानून के हवाले करने की जगह खुद ही सजा दे दी। देर शाम तक पुलिस भी गांव नहीं पहुंची थी, लेकिन यह वीडियो सुबह से ही वायरल हो गया था। जिस किशोरी से छेड़छाड़ की वजह से यह पूरा घटनाक्रम होना बताया जा रहा है, उनके परिजन भी शिकायत करने नहीं आए। युवकों के नाम सोनू और नत्थू बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *