इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों किसानों को राहत प्रदान के लिए जी जान से जुटे हैं। बीते रोज जहां उन्होंने किसानों से इंदौर में मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी। वहीं सोमवार सुबह किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में घायल हुए लोगों को देखने एमवाय अस्पताल पहुंचे।अस्पताल पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने घायलों से उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को गोली मारने के मामले में न्यायिक जांच की जा रही है।
