ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के गुना में भीषण सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमे तीनो मृतक इंदौर के बताए जा रहे हैं जो तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने छतरपुर जा रहे थे।
यह दर्दनाक हादसा आज सुबह गुना जिले के चाचैड़ा थाना क्षेत्र के कालापहाड़ गांव के पास हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों के नाम रंचित दुबे उम्र 24, पियूष दुबे उम्र 18 वर्ष व विवेक दुबे उम्र 33 वर्ष बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये तीनो इंदौर के रहने वाले थे और किसी परिजन के निधन पर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने छतरपुर जा रहे थे।
