भिण्ड। परम पूज्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज आज सोमवार को ससंघ भिण्ड से विहार कर गए। महाराज जी मंगलवार को सुवह पावई जैन मंदिर पहुचेंगे। आज दोपहर बाद जब महाराज जी का भिण्ड से विहार हुआ तो हजारों लोगों ने एकत्रित होकर महाराज जी के साथ गए।
आज भिण्ड पूरी तरह सूना हो गया। महाराज जी ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी थी। सुवह उठकर लोग मंदिर जाते फिर महाराज जी के प्रवचन सुनते फिर संसघ की आहार क्रिया में भाग लेते। शाम को महाराज जी के पास हजारों की संख्या में भीड एकत्रित होती और सभी आशीर्वाद लेते। महाराज जी ने 4 माह में लोगों की मनोदशा ही बदल दी थी।
आज दोपहर बाद जैसे ही आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का ससंघ विहार हुआ हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे ससंघ को रोते हुए उनके साथ चल रहे थे। पता नहीं ऐसा मिला अब कब देखने को मिलेगा जिसने लोगों की मनोदशा ही बदल दी। विहार के दौरान इतनी भीड शायद पहली बार देखने को मिली होगी। काश महाराज जी की कृपा हो जाए और फिर जल्दी से जल्दी इस तपोभूमि पर उनके पैर पडे।
Namostu sasan jaiwant ho