दिल्ली । मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई है। कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से उनकी मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। जब पुलिस पहुंची तो भाजपा सांसद फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक भाजपा सांसद का शव दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला है। दिल्ली पुलिस के मुतााबिक मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है।