भोपाल । खरगोन जिले में कॉफी समय से ऑनलाईन क्रिकेट सटटा कारोबारी गिरोह के लोग अन्य शहरों से आकर चाईना कम्यूनिकेशन चेनल बॉक्स तथा अन्य ईलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से धोंखाधड़ी कर क्रिकेट का सटटा अवैध रूप से संचालित कर रहे थे। जिसकी सूचना कई दिनों से मिल रही थी। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं डीआईजी श्री तिलकसिंह ने संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान को निर्देशित किया गया। उक्त आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक द्वारा अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जितेन्द्र पंवार, अति पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ.नीरज चौरसिया एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी तारतम्य में थाना महेश्वर क्षेत्रानंतर्गत दिनांक 12.03.2021 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि,महेश्वर में कुछ लोग भारत इंग्लैंड के टी-20 क्रिकेट मैच में हार जीत के दाव पर रूपये पैसो से खेल रहे है । उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा खरगोन से एक टीम गठीत कर तस्दिक हेतु रवाना किया गया जिस पर से उनि.सुदर्शन कलोसिया एवं उनि.दीपक यादव के नेतृत्व में आर.दीपक तोमर,आर.लोकेश वास्कले, आर. मनीष पाठक, आर.अभिलाष, आर. सत्यभान, आर.सुमित, आर.मनोज, आर.तरुण, मआर.सरला, मआर. अर्चना मुखबीर द्वारा बताये सहस्त्र धारा रोड पर निकुंज विहार कालोनी में हंसू सोनी के घर पर घेराबंदी कर गठित टीम द्वारा दबिश दी गयी । पुलिस टीम द्वारा हंसू सोनी के घर में जाकर देखा तो दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर कई मोबाइल लगाकर जिसपर लगातार कॉल आ रहे थे एवं कॉल के माध्यम से क्रिकेट मैच में हार जीत के दाव पर रूपये पैसो हिसाब कर रहे थे । उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया पकड में आये व्यक्तियों ने अपने नाम 1. मोहनसिंह पिता पूरणसिंह भाटी नि आगर रोड उज्जैन 2. विनोद पिता मोहनलाल चौरसिया नि मल्हारगंज इंदौर बताया । पकड़ में आये आरोपियों ने बताया की वे दिलीप उर्फ़ हरिओम परयानी निवासी खातीवाला टैंक इंदौर के लिए काम करते है ।
आरोपियों ने यह भी बताया पास में ही स्थित अजय सोनी के माकन में भी इसी प्रकार का क्रिकेट मैच में हार जीत के दाव पर रूपये पैसो से खेल संचालित किया जाता है ।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कारवाही करते हुए अजय सोनी के मकान पर दबिश दी गयी वहा पर 2 कमरों में 9 व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर कई मोबाइल लगाकर जिसपर लगातार कॉल आ रहे थे एवं कॉल के माध्यम से क्रिकेट मैच में हार जीत के दाव पर रूपये पैसो हिसाब कर रहे थे । उक्त चारो व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया पकड में आये व्यक्तियों ने अपने नाम 1.अतुल पिता अजय सोनी नि महेश्वर 2.राहुल पिता अजय सोनी नि महेश्वर 3.दरयाव पिता रामचंद्र राठौर नि भगवानपुरा 4.विजय पिता प्रकाश पवार नि महेश्वर 5.रोहित पिता दिनेश दुबे नि इंदौर 6.भारत पिता गुलाब आइदसनी नि इंदौर 7.पवन पिता रमेश नि इंदौर 8.कमलेश पिता गोपाल सुनहरे नि इंदौर 9.पंकज पिता प्रह्लाद चौहान नि उज्जैन का होना बताया ।
उक्त 11 आरोपियों से जप्त सामग्री – टीवी–06, सेटाआप-10, लेपटाप- 06, मोबाईल-68, व्हाईफाई राऊटर व डोंगल- 02, क्म्युनिकेशन सेटाप बाक्स-05, मोटर साईकिल- 05, टेबलेट मोबाईल -03 आदि।
उक्त आरोपियों विरूद्ध थाना महेश्वर पर अपराध क्रमांक 124/2021 धारा 420, 109, 34 भादवि एव 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि. सुदर्शन कलोसिया एवं उनि. दीपक यादव के नेतृत्व में आर.दीपक तोमर,आर.लोकेश वास्कले, आर. मनीष पाठक,आर.अभिलाष, आर. सत्यभान,आर.सुमित, आर.मनोज, आर.तरुण, मआर.सरला, मआर. अर्चना की सराहनीय भूमिका रही ।
