इंदौर। आजकल किसी की मदद करना भी इहुत बडा गुनाह बन गया है। अगर आपने किसी की कोई भी मदद की तो वह मदद आपकी जान भी ले सकती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर में भागीरथपुरा में रहने वाले युवक के साथ हुआ है। उस युवक ने अपने दोस्त की मदद क्या की कि उसे आत्महत्या करनी पडी। अगर वह अपने दोस्त की मदद नहीं करता तो वह जिन्दा होता। बताया जाता है कि साथी को रुपयों की जरूरत होने पर उधार लेकर उसकी मदद की। यही मदद उसकी मौत का कारण भी बन गई। उसका साथी रुपए लौटाने के लिए तैयार नहीं था और जिससे रुपए उधार लिए थे, वह वापसी के लिए परेशान कर रहा था। दोनों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
लसूडिया पुलिस के अनुसार इंदौर के भागीरथपुरा निवासी महेश (50वर्ष) ने अरंडिया बायपास पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने ऋषभ पाटनी और टिंडी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ऋषभ पाटनी और महेश दोनों साथी थे। ऋषभ को रुपयों की जरूरत थी। इसके चलते उसने महेश से मदद मांगी। महेश ने टिंडी से ब्याज पर रुपए लिए और आरोपी को दे दिए। ऋषभ ने रुपए तो ले लिए, लेकिन इसके बाद लौटाए नहीं।

महेश ने उससे कई बार रुपए मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। इधर टिंडी भी महेश पर दबाव बना रहा था कि उसके रुपए वापस करे। दोनों आरोपी आपस में मिल गए रुपए वापसी के लिए दबाव बना रहे थे। महेश की हालत भी ऐसी नहीं थी कि वह अपने पास से ही उधार के रुपए लौटा दे। वह दोनों से इतना परेशान हो गया था कि उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। इसके बाद उसने जहर खा लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें ऋषभ पाटनी और टिंडी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *