‘बिग बॉस 20’ के शुरू होते ही घर के अंदर रिश्तों के साथ-साथ विवादों का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले एपिसोड में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मतभेद इतना बढ़ जाता है कि बहस तीखी हो जाती है। इस दौरान अरिश्फा आम्रपाली को यह कहती दिखाई देती हैं कि उनका दिमाग उनसे कहीं ज्यादा तेज है।

मंगलवार को जियो हॉटस्टार की ओर से इंस्टाग्राम पर आगामी एपिसोड का एक प्रोमो साझा किया गया। वीडियो में घर के सभी प्रतियोगी लिविंग एरिया में मौजूद हैं। इसी बीच अरिश्फा अपनी बात रखते हुए आम्रपाली से कहती हैं कि उन्हें बच्ची समझना सही नहीं है, क्योंकि वह खुद को काफी समझदार और तेज दिमाग वाली मानती हैं।

अरिश्फा की टिप्पणी के बाद आम्रपाली दुबे नाराज हो जाती हैं और व्यंग्यात्मक अंदाज में उनकी बात पर प्रतिक्रिया देती हैं। वह कहती हैं, “रील कट रही है।” इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और तेज हो जाती है। कुछ ही पलों में दोनों आमने-सामने आ जाती हैं और माहौल काफी तनावपूर्ण दिखाई देता है। विवाद के दौरान अरिश्फा आम्रपाली पर ‘दोगली’ होने की टिप्पणी करती हैं, जिस पर आम्रपाली जवाब देती हैं कि अगर वह दोगली हैं तो अरिश्फा भी अभी बच्ची हैं।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और छोटे पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं, अरिश्फा खान ने टेलीविजन के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों कंटेस्टेंट्स के अलग स्वभाव और व्यक्तित्व के चलते उनके बीच हुआ यह विवाद दर्शकों का ध्यान खींच 

बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हुआ था और इस बार भी शो की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं। नए सीजन को ‘तथास्तु’ थीम के साथ पेश किया गया है। खेल में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को दो लाइफलाइन देने का प्रावधान रखा गया है। वहीं, इस बार के बिग बॉस हाउस को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है, जिसमें सभ्यता और काल्पनिक दुनिया से प्रेरित सजावट दिखाई देती है।

नए सीजन में लगभग 16 से 17 चर्चित नामों ने घर में प्रवेश किया है। इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और काजी तौकीर समेत कई प्रतियोगी शामिल हैं। शो के अलग-अलग सीजन में अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन, फराह खान और संजय दत्त भी होस्ट की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, चौथे सीजन से सलमान खान लगातार इस लोकप्रिय रियलिटी शो के मुख्य होस्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।