भोपाल। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साल से अधिक समय से फरार चल रहे बर्खास्त आईएएस अरविंद जोशी ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। वह गुपचुप तरीके से भोपाल जिला अदालत पहुंचे और विशेष न्यायाधीश डीपी मिश्रा की कोर्ट में सरेंडर किया। फरवरी, 2010 में आयकर विभाग ने उनके सरकारी बंगले पर छापा डालकर लगभग 250 करोड़ की सम्पत्ति का खुलासा किया था। बेड के नीचे सवा तीन करोड़ रुपये नक़द भी मिले थे।

अरिवंद की पत्नी टीनू जोशी भी आईएएस थीं। इनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। दोनों को पहले सस्पेंड और बाद में बर्खास्‍त कर दिया गया था। टीनू ने कुछ महीने पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह जेल में हैं। अरविंद के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत ने 28 अगस्त 2014 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *