इंदौर। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में वृद्धि जारी है। बुधवार को भी 118 नए कोरोना पॉजिटिव मिले वही 22 रिपीट पॉजिटिव पाए गए और 18 सेम्पल खारिज किए गए। इस तरह कुल पॉजिटिव 6457 हो गए। एक और मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 301 हो गए हैं। आज 82 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।

आज 1527 सेम्पल की जांच में 118 पॉजिटिव मिले जबकि 1369 निगेटिव मिले। इसी तरह एक और मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 301 हो गया है। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार आज 1255 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी।
अभी तक कुल एक लाख 25 हजार 270 की जांच की जा चुकी है। आज स्वस्थ होने पर अस्पताल से 82 डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 4519 ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है।