इंदौर। बीती रात इंदौर में बीच-बचाव में युवक की हत्या, पताशे का ठेला लगाकर घर लौट रहा था तब यह घटना हुई।
कल रात करीब 10.30 बजे की यह घटना है। प्रहलाद पिता पन्नालाल बिंदोरिया दशहरा मैदान के पास पानी-पताशे का ठेला लगाता था।
रात को वह ठेला लेकर घर महावर नगर की ओर जा रहा था। एमआरएफ टॉयर शोरूम के समीप स्थित पान की दुकान के पास दो युवक उसके परिचित हरिनारायण नामक एक व्यक्ति की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव में आरोपितों ने प्रहलाद पर पत्थरो से हमला कर दिया। उसे गंभीर से रूप से घायल हालत मे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक निगमकर्मी भी था। घटना से गुस्साए लोगों ने आज अन्नपूर्णा रोड़ पर प्रदर्शन किया।