इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला डॉक्टर भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला डॉक्टर गायनेकोलॉजिस्ट हैं। इनका सैंपल एम्स भोपाल में जांच के लिए भेजा था। जांच के दौरान सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

न्यूज़ एजेंसी ANI के पत्रकार श्री संदीप सिंह की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला डॉक्टर इंदौर के MY HOSPITAL में कार्यरत हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई है। इससे पहले MY HOSPITAL के एक मेल नर्स कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला डॉक्टर को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। 

समाचार लिखे जाने तक 18 डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है, जो महिला डॉक्टर में कोरोनावायरस का लक्षण दिखाई देने के बाद से लेकर रिपोर्ट आने तक संपर्क में आए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि लक्षण दिखाई देने के बाद भी महिला डॉक्टर मरीजों का इलाज करती रही। समाचार लिखे जाने तक उन मरीजों की लिस्ट तैयार नहीं की गई थी जिनका इलाज संक्रमित महिला डॉक्टर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *