नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश में डाबरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार इमरती देवी पर अपमानजनक बयान के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को नोटिस जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कमलनाथ के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इस संबंध में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है।  

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ का एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना महिलाओं का अपमान है। आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री से इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को भी कहा है। शर्मा ने कहा कि कमलाथ का बयान गैरजिम्मेदाराना और असम्मानजनक है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *