उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की अदालत ने जहरीली शराब के मामले में आज 3 आरोपियों को रिमांड पर पुलिस को सौंपा है और 9 आरोपियों को जेल भेज दिया। अभियोजक डॉ साकेत व्यास के अनुसार गत 14 अक्टूबर को खाराकुआ थाना क्षेत्र में मिर्जा नईम वेग मार्ग पर स्थित नगर निगम पार्किंग के अंदर यूनुस, सिकंदर, गब्बर उर्फ अब्दुल व उनके साथियों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में भरकर शराब विक्रय कर रहे थे। जिसके सेवन से 06 लोगों की तत्काल मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त द्रव्य पदार्थ(जहरीली शराब) को विधिवत जप्त किया गया, प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *