भोपाल। भोपाल आने के बाद सिंधिया आज श्यामला हिल्स स्थित पूर्व सीएम उमा भारती के निवास पहुंचे। यहां उमा भारती ने पुष्पवर्षा और मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। वहां कुछ देर रुकने के बाद सिंधिया हाटपिपल्या के लिए रवाना हुए। सिंधिया के भोपाल आने पर मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव ने उनकी अगवानी की। भोपाल पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। प्रदेश में रही 15 माह पुरानी कांग्रेस सरकार में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। वे 90 दिन तक कोरोना के संक्रमण के चलते शांत थे और इस बीच में कांग्रेस ने उन पर आरोप लगाए हैं। अब मैदान में उतरा हूं और कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब दूंगा। उमा भारती से आज हुई मुलाकात पर उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक संबंध हैं। उनका आशिर्वाद लेने के लिए घर पहुंचा था।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस में पूरा संकट राहुल गांधी के कारण है। कांग्रेस में अच्छे नेताओं की कद्र नहीं होती है। इस कारण लोग कांग्रेस से दूरी बना रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि उनके पुराने संबंध हैं। ज्योतिरादित्य पूरे देश में जगमगाएंगे। उमा भारती ने राजस्थान में सचिन पायलट को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल पर कहा कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *