ग्वालियर। नगरपालिका भिण्ड में देर से आने और जल्दी जाने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगाने के लिए की गई छापामार कार्यवाही में गैर हाजिर मिले कर्मचारियों की कल देर शाम को कलेक्टर चैंबर में परेड कराई गई। कलेक्टर इलैया राजा टी ने प्रत्येक कर्मचारी से चर्चा की और उनका पक्ष सुना, लेकिन उन्होंने किसी भी कर्मचारी को माफी नहीं दी। गैर हाजिर पाए गए बसूली से जुडे आधा दर्जन कर्मचारियों की एक-एक वेतनवृद्धि काटने तथा शेष करीब 20 कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटकर राजसात करने के आदेश दिए है। साथ ही उन्हें फिर से लापरवाही सामने आने पर निलंबन की चेतावनी भी दी। जो कर्मचारी एक घण्टा लेट आए उसका पूरे दिन का वेतन काटा जाए।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कलेक्टर इलैया राजा टी ने नगरपालिका भिण्ड कार्यालय में छापा मारा था। जहां 99 में से 22 कर्मचारी नदारत मिले थे। दूसरे दिन कलेक्टर के निर्देश पर भिण्ड एसडीएम एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीबी अग्निहांत्री ने छापामार कार्यवाही की तो उन्हें 11 कर्मचारी नदारत मिले थे। दोनों दिनों गैर हाजिर रहे कर्मचारियों की कल कलेक्टर के सामने पेशी कराई गई। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों के जबाव सुने पर संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने बसूली से जुडे कर्मचारियों का एक-एक वेतनवृद्धि रोकने तथा शेष कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अमले को बसूली के टारगेट दिए जाए जो टारगेट पूरा कर ले उसका पनिसमेंट वापस ले लिया जाए। उन्होंने कहा अगर फिर से लापरवाही सामने आती है तो निलंबन की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर ने एसडीएम एवं प्रभारी सीएमओ बीबी अग्निहोत्री को निर्देश दिए हैं कि बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन नगरपालिका के कबाडे में पडी है। उसे लगाया जाए। इन्हें आफिस के अलावा सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लेने के लिए भी लगाया जाए। यदि कोई कर्मचारी एक घण्टे देरी से आता है तो उसका पूरे दिन का वेतन काटा जाए। उन्होने कहा कि नगरपालिका की जो लोग दुकानें किराए पर लिए है और निर्धारित किराया जमा नहीं कर रहे है। उनसे किराया बसूल किया जाए। जो दुकानदार किराया नहीं दे रहा है तो उसकी दुकान सील की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *