भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए आज कहा कि उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बात मानी कम है, यह उनके लिए कोई नहीं बात नहीं है।

चौहान ने यहां जारी बयान में कहा कि कमलनाथ ने गांधी से कहलवा लिया कि सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन बात नहीं मानी। वचन पत्र में कहलवा लिया बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन नहीं दिया। किसानों को बोनस देंगे, लेकिन नहीं दिया, वचन पत्र के वादे पूरे नहीं किये और अब माफी की बात भी नहीं मान रहे हैं, तो ये कोई नई बात थोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति विचित्र हो गई है, नेता कह रहे हैं दुर्भाग्यपूर्ण है, कमलनाथ कह रहे हैं यह उनके विचार से होगा, वो माफी मांग रहे हैं, लेकिन कमलनाथ कह रहे हैं कि वे माफी नहीं माँगेंगे। मध्यप्रदेश में किसकी कांग्रेस है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी-पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस है या कमलनाथ ने अपनी कांग्रेस बना ली है। दम्भी और अहंकारी तो यह थे ही अब अनुशासनहीन भी हो गए हैं।

चौहान ने कहा कि उन्हें तो यह समझ नही आ रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मानेंगे किसकी। वह गांधी की मानेंगे या कमलनाथ की मानेंगे, उनकी स्थिति तो विचित्र हो गई है। अब कांग्रेस की स्थिति तो यह हो गई है कि दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। उन्होंने कहा कि अब कौनसा टुकड़ा गांधी के साथ जाता है कौनसा टुकड़ा कमलनाथ के साथ जाता है, इसका कोई ठिकाना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *