भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं राज्य की मंत्री इमरतीदेवी को लेकर की गयी टिप्पणी के एक दिन बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि उन्‍होंने अपने 40 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सदैव महिलाओं का सम्मान किया है और वे सदैव महिलाओं का सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन वह महिलाओं के सम्मान का दिखावा कर कुत्सित राजनीति नहीं करेंगे। कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने डबरा की सभा में अपने संबोधन में कोई भी असम्मानजनक टिप्पणी नहीं की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *