मिजाजीलाल जैन

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद जब कांग्रेस की सरकार आई, तो हमने सोचा था कि ये सरकार कुछ अच्छा करेगी, वादे पूरे करेगी। लेकिन कांग्रेस ने जिस कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया, वह पहाड़ नहीं, बल्कि मरी हुई चुहिया निकली और कमलनाथ उसे हाथ में लेकर घूम रहे हैं।

भांडेर में बीते रोज आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनने पर सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होगा। वहीं जब सरकार बनी, तो आदेश निकाला कि सिर्फ अल्पकालीन फसली ऋण ही माफ होगा। इससे लाखों किसान कर्जमाफी से बाहर हो गए। इसके बाद आदेश निकाला कि 31 मार्च 2018 तक का कर्ज माफ करेंगे, तो कई किसान बाहर हो गए। फिर आदेश निकाला सिर्फ  कालातीत ऋण ही माफ करेंगे, इससे चालू खाते वाले हजारों किसान साफ हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *