भोपाल ।       मिशन 2013 की सफलता के लिए कांग्रेस के राष्टरीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बनाए गए रोडमेप पर अमल करते हुए प्रदेश कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। इसके तहत प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय  ने आज सीधी में परिवर्तन यात्रा का आगाज किया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुचंने वाली इस यात्रा में भाजपा सरकार की नाकामियां जनता को बताई जाएंगी।  

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की जोड़ी ने राज्य सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए आज सीधी के ग्राम टिकरी में प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। दो दिन दोनों नेता विंध्य क्षेत्र में ही रहेंगे। आज चार आमसभाएं गा्रम टिक्री, झिलरी, बगैया व शिव पहरीआयोजित की गई हैं। कल ग्राम जमुआर, हड़बड़ो तथा खड्डी में आमसभाएं रखी गई हैं। अगले चरण में मंडला, डिंडोरी जिले में यात्रा निकाली जाएगी।  जानकारी के अनुसार इस यात्रा के तहत कांग्रेस द्वारा जनता से सीधा संवाद कर भाजपा सरकार के भ्रष्टचार, घोटाले, अवैध उत्खनन, बिगड़ती कानून व्यवस्था,  कुशासन, किसानों की आत्महत्या व खाद-बीज की कमी, महिलाओं व सरकारी अमले पर अत्याचार सहित विभिन्न मुद्ïदों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की स्थिति पर भी कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध जताकर जनता को बताया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *