इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों से कर्ज माफी का वादा करके सरकार बना ली, लेकिन उसने किसानों का कर्ज माफ नही किया।

विजयवर्गीय सांवेर विधानसभा के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के नामांकन दाखिल कराने के बाद एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के भोलेभाले किसानों से दो लाख रुपये कर्जमाफी का वादा करके सरकार बना ली, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं से बेरोजगारी भत्तें का वादा किया, लेकिन पूरान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से 370 धारा हटा दी, राममंदिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया, किसानों को सम्मान निधि मिलने लगी, किसानों का कृषक बिल पास कर दिया, गरीबों को पक्के मकान मिल गए, गैस की टंकियां मिल गई। 

इस मौके पर सांवेर से पार्टी प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व विधायक जीतू जिराती, इछावर विधायक  करणसिंह वर्मा, विधायक व पूर्व महापौर मालिनी गौड़, देवास विधायक विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *