मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार  ने प्रदेश में सभी विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प कर दिए थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही वे सभी कार्य फिर से शुरू कर दिए गए हैं। चौहान आज मुरैना जिले की अम्बाह विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यशी कमलेश जाटव के समर्थन में ग्राम रछेड में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में जो वायदे किये वे वायदे सरकार बनने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिये और जनता के साथ धोका किया।  

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने चुने हुए विधायकों से मिलना भी पसंद नहीं करते थे तो वे जनता से कैसे मिलते। उन्होंने कहा कि अगर कोई दलाल या ठेकेदार मिलने जाता तब वे उसे तरजीह देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल चंबल एक्सप्रेस-वे की फाइल भी उन्होंने दबा दी थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने उसका कार्य भी शुरू करा दिया है। अटल चंबल एक्सप्रेस-वे के बनने से वहां हम दिल्ली से उद्योग लाकर लगाएंगे जिससे बेरोजगार नो जबानों को रोजगार मिलेगा।

  इससे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अम्बाह विधान सभा से भाजपा के प्रत्यशी कमलेश जाटव को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे का पर्याय है। अगर शिवराज सिंह को स्थाई मुख्यमंत्री चाहते हो तो भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो विकास का पहिया रुकेगा नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *